रेलवे सुरक्षा बल यातायात एवं यात्री सुविधाओ के प्रति प्रतिबद्ध
लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 24 जुलाई, 2019 : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की रेल सुरक्षा बल यात्रियों के हितो हेतु सदैव सर्तक यात्री यातायात एवं यात्री सुविधाओ के प्रति प्रतिबद्ध एवं संकल्पित उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल इस क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन एवं योगदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता हैं| यात्री सुविधा एवं सुगम यातायात को दृष्टिगत रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे संजय त्रिपाठी के निर्देश पर मंडल द्वारा अनेक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा हैं | इसीक्रम में मई माह में रेल सुरक्षा बल ने रेल संपत्ति की चोरी की रोकथाम के तहत 30 मामलो में 51 बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की एवं रेल परिचालन को सुचारू रूप से चलाने एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 3,688 मामले पंजीकृत करते हुए 3,049 व्यक्तियों से रु 17,93,340/ जुर्माना वसूल किया गया| यात्री अपराध से सम्बंधित जहरखुरानी, यात्री सामान की चोरी, लूट महिला अपराध एवं अन्य अपराधो में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 15 मामलो में रु 2,00,000/- की बरामदगी करते हुए 22 दोषियों की गिरफ्तारी का राजकीय रेलवे पुलिस को सौपा गया| यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडल की 12 ट्रेनों पर लगभग 48 सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रतिदिन अनुरक्षण कराया जा रहा हैं | रेलवे सुरक्षा बल ने अवैध टिकटो के कारोबार में लगे दलालों पर अंकुश लगाते हुए कुल 12 टिकट दलालों को गिरफ्तार का विधिक कार्यवाही करी |
भारतीय रेल महिला यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से कृतसंकल्पित हैं इसीक्रम में लखनऊ मंडल में महिलायों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु महिला कोच में यात्रा करने वाले 108 पुरुष यात्रियों से 17,700/-जुर्माना वसूल किया गया एवं असहाय बच्चो की सहायता हेतु विशेष अभियान के तहत कुल 122 बच्चे पाए गये ,जिसमे से 14 बच्चों को उनके अभिभावकों को एवं 108 बच्चे स्वयंसेवी संस्थायो को सौपा गया |
मंडल रेल प्रबंधक,उत्तर रेलवे, लखनऊ संजय त्रिपाठी ने अवगत कराया कि यात्री सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए रेल सुरक्षा बल सदैव प्रयासरत हैं फिर भी यात्रियों को यात्रा के दौरान अथवा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यकता पड़ने पर रेल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182 पर सम्पर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं |

Comments