कारगिल युद्ध के 20वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए मोटरसाइकिल अभियान दल द्रास पहुंचा

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 25 जुलाई, 2019 : मेजर रिटविक सिंह के नेतृत्व में 13 जम्मू और कश्मीर राइफल्स (कारगिल) की मोटर साइकिल अभियान टीम ने 'ब्रेवेस्ट ऑफ ब्रेव' मुख्यालय उत्तर भारत क्षेत्र से 06 जुलाई 19 को दुनिया में सबसे ऊंचा दुर्लभ मार्ग मानादर्रा से अपने अभियान की शुरुआत करते हुवे कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 25 जुलाई 2019 को खारदुंगला जो की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है  द्रास युद्ध स्मारक पहुंची।अभियान दल का स्वागत द्रास वॉर मेमोरियल में समारोह के दौरान 14 कोर के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने किया।

10 प्रेरित सैनिकों की टीम ने 20 दिनों में इस अभियान को पूरा करते हुवे  देश के  सबसे कठिन मार्ग , दुर्गम इलाके, खराब मौसम और कठिन सड़क की स्थिति पर  विजय प्राप्त किया, टीम ने युद्ध के दिग्गजों, वीर नारियों के साथ बातचीत की तथा  भारतीय सेना और राष्ट्र के प्रति अपने प्रियजनों के सर्वोच्च बलिदान के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी में एक पड़ाव बनाया और नवोदित जेंटलमैन कैडेट्स को प्रेरित करते हुवे 13 जम्मू और कश्मीर राइफल्स (कारगिल) के पीवीसी संजय कुमार से मुलाकात की। टीम ने स्वर्गीय कैप्टन विक्रम बत्रा, पीवीसी (मरणोपरांत) के माता-पिता के प्रति सम्मान व्यक्त किया और डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ का दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।

मोटरसाइकिल अभियान का उद्देश्य अपने शहीदों को याद करते हुए जीत की  यादों को मानसपटल पर बनाये रखना और भविष्य के लिए प्रतिज्ञा को पुनर्जीवित करना था।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय