मुख्यमंत्री ने दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

लखनऊ: 21 जुलाई, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री मांगेराम गर्ग के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री गर्ग एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। श्री गर्ग के निधन से पार्टी ने एक प्रतिबद्ध नेता खो दिया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय