भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली शाहदरा चौक में लगाया गया सदस्यता कैम्प

नई दिल्ली(अपवा न्यूज़) दिनांक 27 जुलाई, 2019 : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 के तहत आज पूर्वी दिल्ली के शाहदरा चौक पर सदस्यता कैम्प लगाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की कमेटी के अध्यक्ष जय भगवान गोयल की अध्यक्षता में आयोजित इस सदस्यता कैम्प में भारी बारिश के बावजूद भी भाजपा की सदस्यता लेने वालों में भारी उत्साह दिखा।
सदस्यता कैम्प का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे किया गया जो सायं 6 बजे तक चला। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में लोगों ने कैम्प में आकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और मोदी सरकार द्वारा आम जनता के प्रति किए जा रहे कार्यो एवं दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली नीतियों की सराहना की।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व धार्मिक व सामाजिक संगठनों की कमेटी के अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं कार्यवाहक अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी के कुशल व प्रतिभाशाली नेतृत्व में भाजपा वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और इनके ही मार्ग दर्शन में आरम्भ किया गया यह सदस्यता अभियान 2019 अपने आप में ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने जुड़ रहे नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा की सदस्यता लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के अंदर भाजपा के प्रति कितना प्यार है और लोगों का भाजपा के प्रति लगाव यह साबित करता है कि समाज का हर वर्ग, महिला पुरूष भाजपा की नीतियों से प्रभावित है और भाजपा के साथ जुड़कर भाजपा के साथ चलना चाहता है।
इस मौके पर श्री गोयल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को हमें पार्टी के साथ जोड़ना है और नए भारत के निर्माण के लिए उन्होंने लोगों से भाजपा को सशक्त बनाने का आवाह्रन किया।
इस मौके पर  ईश्वर पाल सिंह, धर्मेन्द कुमार बेदी, मनदीप गोयल, सुबोध बिहारी, जय प्रकाश बघेल, रमाकांत शर्मा, बलदेव राज मनचंदा, गुलशन कुमार रात्रा, बजरंग बहादुर, पप्पू बंसल, सुमित अरोड़ा, हीरा लाल, चन्दा देवी, सुमन शर्मा, शिशूपाल गहलौत, सज्जन तायल, धर्म प्रकाश शास्त्री, शंकर लाल, सोनू शर्मा, नीरज इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय