सेवा निवृत्त हो रहे 05 लेखा कर्मियों को भावभीनी विदाई

गोरखपुर (अपवा न्यूज़) दिनांक 31जुलाई, 2019 : पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के कार्मिक विभाग में आज दिन बुद्धवार को आयोजित एक समारोह मे मुख्य कार्मिक अधिकारियों,प्रशासन नुरूद्दीन अंसारी ने आज दिन बुद्धवार को सेवा निवृत्त हो रहे राजपत्रित अधिकाारी बालक राम, मंडल सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर,निर्माण, गोरखपुर एवं सुरेन्द्र कुमार, मंडल सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर,रेल विद्युतीकरण,गोरखपुर को समापक राशि का प्रपत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके अतिरिक्त उप मुख्य कार्मिक अधिकारी,अराजपत्रित सनत जैन ने आज दिन बुद्धवार को सेवानिवृत्त हो रहे 37 अराजपत्रित  रेलकर्मियों को गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त मुख्यालय लेखा विभाग में आयोजित समारोह में आज दिन बुद्धवार को सेवा निवृत्त हो रहे 05 लेखा कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी,अराजपत्रित सनत जैन ने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का अधिकांश समय रेल सेवा में बिताया है, जिस हेतु रेल प्रशासन आप सभी का आभारी है। उन्होंने कहा कि आप सभी सेवानिवृत्त होने के पश्चात वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में आ गये हैं। आप अपना अधिकांश समय समाजसेवा एवं राष्ट्र हित में लगायें जिससे आप का स्वास्थ्य एवं दिनचर्या अच्छी बनी रहेगी। श्री जैन ने सेवानिवृत्त हो रहे रेलकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार ने किया। इस अवसर पर कार्मिक विभाग के कर्मचारी तथा सेवा निवृत्त हो रहे कर्मियों के परिवारजन भी उपस्थित थे।
जनसम्पर्क विभाग में आयोजित एक अन्य समारोह में आज दिन बुद्धवार को को सेवा निवृत्त हुए मुख्य प्रचार निरीक्षक  वेद प्रकाश शर्मा को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने श्री शर्मा के सुखमय जीवन की कामना की। अपने सम्बोधन में जनसम्पर्क अधिकारी चन्द्र प्रकाश चैहान ने कहा कि श्री शर्मा अपने कार्यकाल में कार्य के प्रति समर्पित रेलकर्मी रहें है। उनकी कार्य के प्रति निष्ठा सराहनीय रही है। उनके किसी भी सहयोग के लिये जनसम्पर्क विभाग सदैव तत्पर रहेगा। सेवा निवृत्त हो रहे वेद प्रकाश शर्मा को मुख्य प्रचार निरीक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव,  सुषील कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, मुख्य कार्यालय अधीक्षक देव नाथ ठाकुर, गोपनीय आशुलिपिक देवता प्रसाद तिवारी,  संजय कुमार गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक श्रीमती उपमा श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रसाद, सहित कार्यालय के कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय