उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में राजभाषा पर आधारित कार्यशाला का आयोजन-
लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 19 जुलाई, 2019 : मंडल कार्यालय उत्तर रेलवे, लखनऊ के अधीन स्थापित राजभाषा अनुभाग गृह मंत्रालय एवं प्रधान कार्यालय, उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुसार गतिविधियां आयोजित करता है।
इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक दिन मंगलवार को हिन्दी प्रतियोगिताएं आरंभ हुई जिसके अंतर्गत दिन शुक्रवार को निबंध लेखन, दिन शनिवार को टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, दिन रविवार को वाक् प्रतियोगिता एवं दिन सोमवार को रेल, राजभाषा नीति एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को राजभाषा पखवाड़ा 2019 के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा और प्रत्येक प्रतियोगिता के पहले तीन कर्मचारियों को प्रधान कार्यालय में अप्रैल 2020 में होने वाली क्षेत्रीय रेल स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाएगा। उक्त सभी कार्यक्रम मंडल के सुयोग्य उप मुख्य राजभाषा अधिकारी काजी मेराज अहमद (अ.म.रे.प्र/इंफ्रा) की देखरेख में हो रहे हैं। अहमद राजभाष हिन्दी के प्रति न केवल जागरुक एवं सक्रिय हैं बल्कि समय-समय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देकर प्रेरित करते रहते हैं।

Comments