मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर श्रीमती आनंदीबेन पटेल को हार्दिक बधाई दी

लखनऊ: 20 जुलाई, 2019 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर श्रीमती आनंदीबेन पटेल को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने दूरभाष द्वारा श्रीमती पटेल को बधाई दी है।
आज यहां जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रीमती आनंदीबेन पटेल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी जनप्रतिनिधि हैं। वे जनता के हितों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील हैं। श्रीमती पटेल सम्प्रति मध्य प्रदेश की राज्यपाल हैं तथा उन्हें गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है। वे राज्य सभा सांसद भी रही हैं।
  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुजरात सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री पद के दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। श्रीमती पटेल को संवैधानिक प्राविधानों तथा संसदीय परम्पराओं की गहन जानकारी है। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय