उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक फिर से बने भाजपाई
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक
आज मुंबई में भारतीय जनता पार्टी की फिर से
सदस्यता लेकर भाजपाई बनें. महाराष्ट्र भाजपा के
अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री श्री चंद्रकांतदादा
पाटील ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि श्री राम
नाईक जी के मार्गदर्शन व अनुभव से भाजपा को अवश्य
लाभ होगा.
महाराष्ट्र के उच्च शिक्षण मंत्री श्री विनोद
तावडे, भाजपा महाराष्ट्र के महामंत्री श्री सुजित सिंह
ठाकुर, सचिव
संजय उपाध्याय, प्रवक्ता
द्वय श्री केशव उपाध्ये, अवधूत वाघ, भाजपा
उत्तर मुंबई के अध्यक्ष श्री विनोद
शेलार सहित बड़ी मात्रा में कार्यकर्ता भी इस
समय मौजूद थे.
श्री राम नाईक ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व
राज्यपाल पद पर नियुक्त होने पर उन्होंने अपने भाजपा सदस्यत्व
का त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शहा
जी को दिया था. इसलिए आज मुंबई लौटतेही सबसे पहले
उन्होंने फिर एक बार भाजपा की सदस्यता प्राप्त
की है.
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष श्री चंद्रकांतदादा
पाटील ने श्री राम नाईक को सदस्यता के साथ-साथ प्रदेश
कार्यकारिणी पर विशेष निमंत्रित सदस्य भी
बनाया.
Comments