संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हिरासत में पति
मनियर (बलिया) : थाना क्षेत्र के पिलुई गांव में शुक्रवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता प्रीति देवी (20) वर्ष पत्नी हिमांचल राजभर की मौत हो गईं। पुलिस उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के सकलपुरा निवासी श्रीनिवास राजभर की पुत्री प्रीति की शादी 29 अप्रैल 2018 को मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई निवासी हिमांचल राजभर के साथ हुई थी। शाम को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार वाले उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार वाले अवाक हो गए। मृतका के पिता श्री निवास राजभर ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने सूचना दिया कि आपकी बेटी की तबीयत ज्यादा खराब है। इस पर हम तत्काल पहुंच गए। इतने में उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग उसे काफी प्रताड़ित करते थे। उसका 9 माह का एक पुत्र आर्यन भी है। मृतका की मां मीना देवी का बेटी के मौत बाद रो रो कर बुरा हाल है।
बलिया ब्यूरो रिपोर्ट:-राजकुमार
Comments