पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार ऽ 01 तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद

दिनांक 08/09.06.2020 की रात्रि थाना काकादेव पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नरेन्द्र मोहन सेतू के नीचे बदमाशांे की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की 
गयी कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अपराधी अस्यम उर्फ नाटी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 अन्य बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद हुआ। 
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में लूट, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के 12 अभियोग पंजीकृत हैं एवं अभियुक्त थाना काकादेव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2020 धारा 3(1)गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। 
इस सम्बन्ध में थाना काकादेव पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अस्यम उर्फ नाटी निवासी अम्बेडकर नगर थाना काकादेव जनपद कानपुर नगर। 
बरामदगी
1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय