बिना मास्क के निकलने पर काटा चालान


बैरिया (बलिया): बिना मास्क पहने घर से निकलने पर पुलिस सख्त हो गई। शनिवार को पुलिस ने लगभग 50 लोगों का चालान काटा। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में एसएचओ संजय त्रिपाठी ने मास्क न पहनने वाले वाहन चालकों से 100-100 रूपये का चालान काटा। वहीं चेताया कि दूसरी बार बिना मास्क पहने पाए जाने पर फाइन के रूप में 500-500 रुपये का चालान काटा जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार बार-बार आग्रह कर रही है कि बिना मास्क पहने या गमछा से मुंह बांधे घर से न निकले कितु लोग इस आग्रह को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। फलस्वरूप वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशन में बिना मास्क पहने घर से निकलने वालों का प्रति व्यक्ति 100-100 रुपये चालान काटा गया।

बलिया ब्यूरो रिपोर्ट:-राजकुमार

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय