मुख्यमंत्री ने पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि  पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रज्ञा मिशन और अन्तर्राष्ट्रीय प्रज्ञा योग फाउण्डेशन की स्थापना की। स्वामी जी के समृद्ध आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय