जेल में बंदियों के दो गुटों में मारपीट, मचा हड़कंप

बलिया:  जिला जेल में अवैध वसूली की शिकायत को लेकर शनिवार को बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर से कुछ कैदी चोटिल हो गए। स्थिति बिगड़ने से पहले ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जेल में पहुंच गए। किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया, तब जेल प्रशासन की राहत की सांस ली। बहरहाल, दोनों गुटों के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है।

तीन बंदियों को तन्हाई में भेजने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसको लेकर कैदियों के दो गुट आमने-सामने आ गए। एक गुट जेल के निर्णय के खिलाफ था तो दूसरा पक्ष में। इसी लेकर दोनों गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कैदियों का आरोप है कि सुविधा के नाम पर जेल प्रशासन उनका उत्पीड़न करता रहता है। सूचना मिलते ही संयुक्त मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर अन्नपूर्णा, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों के सामने बंदियों ने जेल अधीक्षक पर ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की भी मांग की। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि कुछ बंदियों के उकसाने की वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई

बलिया ब्यूरो रिपोर्ट:-राजकुमार

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय