कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई तक चलता रहेगा महारसोई अभियान -निर्मला पासवान

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित सेवा सत्याग्रह में छठे दिन भी भोजन वितरण कार्यक्रम जारी रहा जिसमें कैंपियरगंज पीपीगंज के विभिन्न गांव में महा रसोई के माध्यम से भोजन वितरण जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में किया गया बहुत सारे भूखे मजदूर भोजन करके अजय लल्लू    के रिहाई की दुआएं दी। जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि गरीबों की पीड़ा इनके बीच में रहकर हम लोगों ने साझा । इनकी परेशानियों को अपना समझ कर उस परेशानियों का निवारण किया बहुत सारे ऐसे मजदूर और श्रमिक हमें मिले जिनकी मदद हमने कुछ दिनों पूर्व लॉकडाउन में किया था जो कि लगातार यह कह रहे थे कि कांग्रेस के सेवा कार्य दिल से स्वीकार करनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों के लिए खड़ी हुई है कांग्रेश पार्टी की हर मुद्दे को उठाई है फिर वह चाहे गरीबों श्रमिकों या प्रवासी मजदूरों की घर आने की बात हो 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले की बात हो देश में प्रदेश में फैली अराजकता की बात हो बेरोजगारी की बात हो यह सारी मुद्दे प्रियंका गांधी ने स्वयं उठाया आज की राजनीति में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है सिर्फ कांग्रेस पार्टी के सिवा कोई भी पार्टी गरीबों की मदद के लिए आगे नहीं आ रही है अन्य पार्टियां गरीबों को वोट बैंक के लिए याद करते हैं कांग्रेसी पार्टी गरीबों की सेवा के लिए हमेशा द्रुपद रही है और कांग्रेसी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गरीबों मजदूरों के लिए दिन रात उनकी परेशानियों के लिए उनके साथ जुड़ी रही आज 18 दिन से लगातार प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू  जेल में है जो षड्यंत्र कारी राजनीति का शिकार हुए हैं प्रदेश की भाजपा सरकार मुद्दों को छोड़कर द्वेष  की राजनीति करने में माहिर है हम भाजपा सरकार को यह बताना चाहते हैं कांग्रेस का सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा गरीबों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे फिर चाहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जेल ही क्यों ना जाना पड़े हम उसके लिए भी तैयार हैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जितेंद्र पांडे ने कहा भाजपा सरकार पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है प्रदेश की जनता का दुख दर्द इन्हें नहीं दिख रहा अधिकारी बेलगाम हो गए हैं सिर्फ पैसों का खेल चल रहा है पैसों के द्वारा भर्तियां की जा रही हैं और सारी भर्तियां कोर्ट में जाकर फस जा रही हैं पूर्ण रूप से भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है और हर स्तर के मुद्दों पर भाजपा की सरकार फेल साबित हो रही है इस मौके पर पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय, सोनिया शुक्ला,जितेंद्र पांडेय,संजय चौबे,प्रवीण पासवान,डॉ राजेश यादव,अनिल सोनकर,उषा श्रीवास्तव,सत्येंद्र निषाद आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय