एक फाइल अटैच है कृपया देख ले खबर मेल पर भेज दी है उठा ले।

हरदोई जिले में अब अधिकतर शादियां दहेज रहित और बिना फिजूल खर्ची के हो रही है।आज कोरोना कार्यकाल में एक जोड़े ने दहेज रहित आदर्श विवाह कर युग परिवर्तन की शुरुवात की पहल करने का संदेश दिया है।वर और बधू दोनों परिवार के लोगो ने दहेज  रहित बगैर धूम धड़ाके सजावट के फालतू खर्चे से रहित शादी कर समाज को एक नया संदेश दिया है।गायत्री परिवार ने सादगी पूर्वक हवन में आहूति देकर मंत्रोचारण के साथ शादी सम्पन्न करवाई।वर बधू के परिजनों ने सभी को ऐसी ही शादी करने का संदेश दिया।ये आदर्श शादी क्या नए युग की शुरुवात तो नही।

हरदोई जिले में इन दिनों कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है प्रशासन ने शादी में सीमित व्यक्तियों को ही ले जाने की पाबंदी लगा रक्खी है ।लोगो ने शादियों की तारीखे आगे बढ़ा दी है। कोरोना के लायक डाउन के माहौल में लगभग हर व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हुवा लोगो मे जिंदगी और मौत की दहसत का माहौल रहा।शायद इसी का नतीजा है कि अब शायद एक नए युग का निर्माण होने लगा है।  अब लोग सादगी पूर्वक शादी कर रहे है जिसमे न तो दहेज लिया जा रहा है और न ही सजावट की जाती है और न ही विशाल टेंट  की फिजूल खर्ची की जा रही है। दिन में ही लोग शादी सम्पन्न करके एक नई मिशाल पेश कर रहे है।सीधे मायने में कहा जाय कि वर बधू दोनों पक्षो की कमर तोड़ देनी वाली महंगाई की फिजूल खर्ची से  काफी बचत लोगो को हो रही है। यही नही वर बधू के लोग समाज से अपील भी कर रहे है कि अन्य लोग भी ऐसी ही शादी करे।

हरदोई जिले के थाना पिहानी इलाके में गायत्री प्रज्ञा पीठ पर  दहेज रहित आदर्श विवाह सम्पन्न हुवा।देखने को मिल रहा है कि लॉकडाउन के बाद लोगों की जीवनशैली में सुधार हो रहा है। अब लोग फ़िज़ूलख़र्ची को छोड़कर संयमित हो रहे हैं और साधारण जीवन को ही उत्तम मानने लगे हैं। इसी क्रम में रविवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ पर बिना फिजूल खर्ची के दहेज रहित आदर्श विवाह संपन्न हुआ, जिसमें वर-वधू पक्ष के मात्र 10-10 लोगों ने हिस्सा लिया।
थाना महोली के ग्राम हाजीपुर जिला सीतापुर निवासी विजय शंकर दीक्षित का विवाह संतोष कुमार शुक्ल निवासी आलू थोक हरदोई की पुत्री नेहा के साथ विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि विवाह समारोह अत्यंत सादगी से संपन्न हुआ। आदर्श विवाह में बैंड बाजा, डीजे डांस जैसी फिजूलखर्ची नहीं की गयी। वर पक्ष और कन्या पक्ष के दस-दस सदस्य सम्मिलित हुए। वैवाहिक कर्मकांड प्रज्ञा पीठ के व्यवस्थापक देवेंद्र कुमार मिश्र तथा प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर ने सम्पन्न कराए। उन्होंने उपस्थित लोगों से यह अनुरोध किया कि वे दहेज जैसी सामाजिक कुप्रथा को दूर करने के लिए दहेज रहित विवाहों की एक श्रंखला चलाएं। दिन में सादगी से संपन्न होने वाले विवाह अनेक फ़िज़ूल खर्चों को रोकने में सहायक सिद्ध होते हैं। वर के भाई अमित दीक्षित ने और बधू के पिता संतोष कुमार शुक्ला ने इस आदर्श शादी पर अपनी हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे लोगो से दहेज रहित बिना फिजूल खर्ची के शादियां करने की अपील की। सुनिए उन्ही की जुबानी।
बाइट.... संतोष कुमार शुक्ला बधू के पिता हरदोई
बाइट ....अमित दीक्षित वर के बड़े भाई सीतापुर।
आनंद शुक्ला हरदोई 9918147000

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय