संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में सीनियर रेजिडेन्ट के पद पर नियुक्ति हेतु अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाने का निर्णय

मंत्रिपरिषद ने संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में सीनियर रेजिडेन्ट के पद पर नियुक्ति हेतु अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिये संस्थान की प्रथम विनियमावली-2011 के नियम-69 (3) को इस प्रकार से संशोधित कर दिया है- ‘भारत सरकार की रेजीडेन्सी स्कीम के अन्तर्गत सीनियर रेजीडेंट के पद पर नियुक्ति के लिए आयु सीमा 37 वर्ष होगी, अनूसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़े वर्गों के अभ्यर्थियों के मामले में आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के अनुसार अन्य श्रेणियों पर छूट लागू होगी।’ज्ञातव्य है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश दिनांक 06 फरवरी, 2018 द्वारा केन्द्र सरकार के अधीन अस्पतालों/स्वायतशासी संस्थाओं में सीनियर रेजीडेन्ट के पद पर नियुक्ति हेतु अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गयी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के कार्यालय-ज्ञाप दिनांक 06 मार्च, 2018 द्वारा भारत सरकार की रेजीडेन्सी स्कीम को स्वीकार करते हुए सीनियर रेजीडेन्ट के पद पर नियुक्ति हेतु अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष किये जाने के आदेश निर्गत किये गये हैं। एम्स, नई दिल्ली की भाँति संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भारत सरकार की रेजीडेन्सी स्कीम को स्वीकार करते हुए सीनियर रेजीडेन्ट की नियुक्ति के लिये अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष किये जाने का निर्णय लिया गया है।x

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय