फैज़ाबाद रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना-
लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 19 जून, 2019 : लखनऊ मंडल के फैज़ाबाद स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना कि गयी | यह कार्य वर्ष 2011-12 में लगभग रु17 करोड़ की लागत पर स्वीकृत हुआ था | इस प्रणाली में 175रूट, 52 पॉइंट मशीन, 54 ट्रैक सर्किट व 28 मुख्य, 20 स्वत्रंत शंट , 22 आश्रित शंट, 6 कालिंग ऑन सिग्नल की व्यवस्था की गई हैं जिससे मानवीय भूल से होने वाली दुर्घटना की संभावना नगण्य हो जायेगी | इस व्यवस्था में स्टेशन मास्टर के कक्ष में स्थापित एकक पैनल से सभी सिग्नलों तथा गियरों को नियंत्रित किया जायेगा एवं रेल संचालन की सूक्ष्म गतिविधियों की निगरानी मंडल कार्यालय में स्थित नियंत्रण कक्ष में की जा सकती हैं | इसके साथ ही फैज़ाबाद स्टेशन से जुड़े 5 समपार फटाको को इलेक्ट्रिक बैरियर प्रणाली से युक्त किया गया हैं जिसमे गेट खुलने व बंद होने के समय हूटर बजेगा साथ ही इनसे जुड़े सड़क मार्ग भी इस प्रणाली से जुड़े रहेगे |
मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने अवगत कराया कि मंडल में कुल 12 स्टेशनो पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना कि गयी जिसमे लखनऊ- कानपुर रेल खंड के 6 स्टेशन जिनमे मानकनगर,अमौसी, हरौनी, अजगैन,सोनिक, व कानपुर ब्रिज बायां किनारा, सुल्तानपुर,प्रतापगढ़ , परसीपुर, कपसेठी, प्रयागघाट तथा फैज़ाबाद शामिल हैं| भविष्य में उन्नाव व रायबरेली स्टेशनो पर भी यह प्रणाली स्थापित की जायेगी| इस कार्य के पूर्ण होने से इस खंड के रेल परिचालन के संरक्षा मनको में अत्याधिक सुधार होगा| मंडल रेल प्रबंधक ने फैज़ाबाद स्टेशन के इस कार्य के पूर्ण होने पर इसमें सम्मलित अधिकारियो व कर्मचारियों को बधाई दी |

Comments