40 लाख रू0 की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार।
कुशीनगर(अपवा न्यूज़) दिनांक 14 जून, 2019 : थाना तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर हफुआ बलराम से चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर शातिर शराब तस्कर लालबाबू को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अभियुक्त फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 40 लाख रू0 कीमत की 840 पेटी अवैध शराब, 02 चार पहिया वाहन बरामद हुए।
इस सम्बन्ध में थाना तरया सुजान पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 40 लाख रू0 कीमत की 840 पेटी अवैध शराब, 02 चार पहिया वाहन बरामद हुए।
इस सम्बन्ध में थाना तरया सुजान पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
Comments