कल पुणे में होगा राज्यपाल की पुस्तक के जर्मन संस्करण का लोकार्पण
लखनऊः 29 जून, 2019 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘चरैवेति!चरैवेति!!’ के जर्मन संस्करण का लोकार्पण भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डाॅ0 विनय सहस्रबुद्धे द्वारा कल 30 जुलाई 2019 को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे में किया जायेगा। राज्यपाल श्री नाईक पुणे विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं तथा पुणे विश्वविद्यालय का जर्मन विभाग जर्मन भाषा में शिक्षा प्रदान करने का उत्कृष्ट केन्द्र माना जाता है। इस दृष्टि से विश्वविद्यालय के अनुरोध पर राज्यपाल ने अपनी पुस्तक के ‘जर्मन संस्करण’ का लोकार्पण पुणे विश्वविद्यालय में कराने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री नाईक की पुस्तक ‘चरैवेति!चरैवेति!!’ अब तक मराठी, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, गुजराती, संस्कृत, सिंधी, अरबी एवं फारसी सहित 9 भाषाओं तथा ब्रेल लिपि में हिन्दी, अंग्रेजी एव मराठी भाषा में उपलब्ध है। पुस्तक के असमिया भाषा संस्करण का लोकार्पण गुवाहाटी में 6 जुलाई 2019 को होना है।

Comments