मुख्यमंत्री ने जनपद झांसी में भीषण गर्मी से 04 रेल यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
लखनऊ: 11 जून, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद झांसी में भीषण गर्मी से हुई 04 रेल यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। ज्ञातव्य है कि यह रेल यात्री केरला एक्सप्रेस से आगरा से कोयम्बटूर जा रहे थे।
Comments