सदस्य यातायात,रेलवे बोर्ड, नईं दिल्ली, गिरीश पिल्लई का लखनऊ आगमन

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 15 जून, 2019 : सदस्य यातायात रेलवे बोर्ड नई दिल्ली, गिरीश पिल्लई का अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ में आगमन हुआ | अपने आगमन के दौरान सदस्य यातायात ने  विंडो ट्रेलिंग द्वारा लखनऊ-मल्हौर-गोमतीनगर-ऐशबाग-मानकनगर रेलखंड,मल्हौर, मानकनगर ,लखनऊ, उतरेटिया एवं आलमनगर स्टेशनो का निरीक्षण भी किया | अपने निरीक्षण के दौरान सदस्य यातायात ने स्टेशनो पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, रेलवे की क्रियाशील परियोजनाओ ,उतरेटिया -आलमनगर रेलखंड  के दोहरीकरण एवं स्टेशनो पर चल रहे नवीन कार्यो का जायजा लिया एवं इन सभी को यथा समय सम्पादित करने हेतु अपने सुझाव भी दिए साथ ही यात्री सुविधाओं के उच्चतम मानकों को स्पर्श करने हेतु अपने निर्देश भी पारित किये| इसके अतिरिक्त उन्होंने भविष्य में होने वाली परिचालन सम्बन्धी चुनौतियों एवं यात्री यातायात, माल ढुलाई एवं गाड़ियों में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की | अपने निरीक्षण के उपरांत सदस्य यातायात भारतीय रेल प्रबंधन संस्थान,लखनऊ द्वारा आयोजित एक समारोह में सम्मिलित होने हेतु प्रस्थान कर गए |
इस अवसर पर संजय बाजपेई, ई.डी., यातायात समन्वय, रेलवे बोर्ड , प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक, उत्तर रेलवे,  राजीव सक्सेना,प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूर्वोतर रेलवे,  अलोक कुमार सिंह,  विकास  चौबे,सी.एफ.टी.एम , उत्तर रेलवे , ओम प्रकाश, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पी.एस.),  संजय त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे ,लखनऊ, श्रीमती विजय लक्ष्मी कौशिक, मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोतर रेलवे, लखनऊ,  सहित उत्तर रेलवे एवं पूर्वोतर रेलवे के  वरिष्ठ  अधिकारीगण उपस्थित रहे |

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय