राज्यपाल ने प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कुलपति का कार्यकाल बढ़ाया
लखनऊः 12 जून, 2019 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री राम नाईक ने प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कुलपति प्रो0 राजेन्द्र प्रसाद का कार्यकाल अग्रिम आदेशों तक बढ़ा दिया है। कुलपति प्रो0 राजेन्द्र प्रसाद का कार्यकाल 16 जून, 2019 को समाप्त हो रहा है।
राज्यपाल ने आज अपने आदेश में कहा है कि ‘नये कुलपति की नियुक्ति में कुछ समय लगने की सम्भावना है। इस दृष्टि से प्रो0 राजेन्द्र प्रसाद का कुलपति के रूप में कार्यकाल, नये कुलपति की नियुक्ति होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले हो, विस्तारित किया जाता है।’
यह जानकारी आज अपर मुख्य सचिव श्री राज्यपाल श्री हेमन्त राव द्वारा दी गयी।

Comments