2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को संकल्प के रूप में पूरा करे - नाईक

लखनऊः 13 जून, 2019 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश क्षय-निवारक संस्था की बैठक आज राजभवन में आयोजित की गयी। बैठक में संस्था के चेयरमैन श्री आर0सी0 त्रिपाठी, संरक्षक श्री भगवती सिंह, पूर्व महापौर दाऊजी गुप्ता, वरिष्ठ वाईस चेयरमैन डा0 राजेंद्र प्रसाद, अवैतनिक सचिव डाॅ0 डी0पी0 सिंह, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री हेमन्त राव, विशेष सचिव डा0 अशोक चन्द्र व संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने संस्था के कार्यकलाप की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त करने के सपने को संस्था संकल्प के रूप में पूरा करे। देश के प्रधानमंत्री ने क्षय रोग निवारण को एक लक्ष्य के रूप में रखा है। केन्द्र व राज्य सरकार क्षय रोग निवारण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही हंै। इस दिशा में संस्था अपनी भूमिका पर विचार करे। राज्यपाल ने संस्था को अपने विवेकाधीन कोष से रूपये पाँच लाख देने की भी घोषणा की।
श्री नाईक ने कहा कि क्षय रोग केवल रोग है जो उपचार से पूर्णतया ठीक हो सकता है। समाज में व्याप्त भ्रांति को दूर करने का प्रयास हो। चिकित्सक पूरी संवेदनशीलता से सही सलाह और मार्गदर्शन करें। क्षय रोगी को चिन्हित करें, जानकारी के अभाव में उनका उचित उपचार नहीं हो पाता। इस दृष्टि से समन्वय कर रोग निवारण के प्रति अपना दायित्व निभायें। राज्यपाल ने बैठक में पदाधिकारियों को 2018-19 के बजट की स्थिति 15 अगस्त 2019 तक स्पष्ट करने के भी निर्देश दिये।
सदस्यों द्वारा बैठक में संस्था को अधिक क्रियाशील बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार किया गया। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में क्षय रोग निवारण के लिये अपने स्तर से जागरूकता कार्यक्रम चलायें।
राज्यपाल ने बैठक में संस्था की वेबसाइट का उद्घाटन किया तथा डाॅ0 डी0एस0 शुक्ला द्वारा लिखित पुस्तक ‘श्यामल काया गोरी छाया’ का विमोचन भी किया।  

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय