पुलिस ने चलाया वाहन चेकिग अभियान, दिखाई सख्ती

बलिया: कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासन सख्त दिखा। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर पुलिस सड़क पर उतर गई। इसके बाद शहर सहित आसपास के सटे इलाकों के मुख्य व लिक मार्ग को पूरी तरह से सील कर वाहनों की चेकिग की। इस दौरान शहर की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस ने वापस कर दिया। पुलिस ने लोगों को मास्क पहनने व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। शहर के अंदर इधर एक पखवारे से कोरोना वायरस के कई केस मिले। इनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लोग सड़कों पर आम दिनों की तरह निकल जा रहे है जबकि प्रशासन ने केवल आवश्यक कार्य के लिए ही निकलने की छूट दी है। यह देख जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए गुरुवार की शाम को पुलिस को सख्ती का निर्देश दिया। इसके बाद सुबह पुलिस ने शहर के अंदर आने वाले बैरिया, सिकंदरपुर, रसड़ा, गड़वार व मनियर मार्ग को सील कर दिया। पुलिस इस तरफ आने वाले हर एक वाहन की चेकिग करने लगी। लिक मार्गों को भी बंद कर दिया गया था। शहर क्षेत्र में कोतवाल विपिन सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन, चित्तू पांडेय चौराहा, कदम चौराहा, रेलवे स्टेशन के सामने, अस्पताल रोड पर चेकिग की। कई वाहनों को चालान भी किया।

बलिया ब्यूरो रिपोर्ट:-राजकुमार

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय