घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
सहतवार (बलिया): नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 में सोमवार को घर में युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संतोष उर्फ पिंटू गुप्ता (30) पुत्र कमलेश गुप्ता टेंपो चला व मिठाई बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। एक सप्ताह पूर्व वह अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ आया था। इसके बाद वह अपने घर पर ही रहता था। दो दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहा था। इस पर उसका दोस्त संतोष उसे खोजते हुए उसके घर पर पहुंच गया। उसने दरवाजा खोलने के लिए काफी आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर खिड़की से अंदर देखा तो उसका शव लटकता हुआ दिखाई दिया। इस पर वह जोर-जोर चिल्लाने लगा।
बलिया ब्यूरो रिपोर्ट:-राजकुमार
Comments