उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा 5 अगस्त को मन्दिर खोलने की माँग की

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा प्रणीत, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पान्डे ने श्रीराम मन्दिर के भूमिपूजन वाले दिन 5 अगस्त को पूरे देश में मन्दिर खोलने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ज्ञापन सौपा। लगभग 500 वर्षों बाद आए इस सुखद क्षण को यादगार बनाने के लिए न केवल भारत के बल्कि विश्व के सभी सनातन धर्मावलंबी इस पल के साक्षीदार बनना चाहते हैं। जिसके कारण वे मन्दिरों में पूरी भौतिक दूरी बनाकर व लाकडाउन के सभी नियमों का अनिवार्य पालन करते हुए वे महाआरती करके अपना आनन्द व्यक्त करना चाहते है। इस अवसर पर धार्मिक व वैदिक पद्धति के अनुसार शंखनाद व घंटानाद भी किया जाएगा। अत: बहुसंख्यक समाज की भावना को देखते हुए न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे भारत के मन्दिरों को एक दिन के लिए सुबह से शाम तक खोले जाने का अनुरोध किया है। उनका यह ज्ञापन जन भावनाओं के आधार पर ही दिया गया है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाकर दोपहर 12.15 बजे भूमिपूजन कर मन्दिर का शिलान्यास करेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद भी श्रीराम मन्दिर के निर्माण में सभी की जनभागीदारी चाहता है। अधिकांश हिन्दू धर्मावलंबी मन्दिर खोलने को उचित व जनभावना का सम्मान करने वाला कदम बता रहे है।



संजय पान्डे

प्रेषक
सी पी मिश्र, उपाध्यक्ष, APWA महाराष्ट्र

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय