पुलिस कार्यवाही में 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस 01 मोटरसाइकिल बरामद

दिनांक 18.07.2020 की रात्रि थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नन्दापुर प्राइमरी स्कूल के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, 
-3-
जिससे आरक्षी सुनील निषाद घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अभियुक्त मोहम्मद अहमद घायल को हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अन्य बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुयी। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, सीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त जनपद अम्बेडकरनगर से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना जलालपुर पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-मोहम्मद अहमद निवासी फरिहा थाना निजामबाद जनपद आजमगढ़।
बरामदगी
1-01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस 
2-01 मोटरसाइकिल बरामद।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय