थाना विन्ध्यांचल पुलिस द्वारा 05 ग्राम हेरोईन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    आज दिनांक 21.07.2020 को उ0नि0 श्री रविकान्त मिश्र चौकी प्रभारी विन्ध्यधाम थाना विन्ध्यांचल मयहमराह के गश्त/ चेकिंग किया जा रहा था, कि इसी चेकिंग के दौरान छोटकी महुअरिया के पास मेन रोड़ से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम भोथल बिन्द पुत्र खरक बिन्द निवासी छोटकी महुअरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर बताया जिसकी नियमानुसार तलाशी लिया गया तो उसके पास से एक पन्नी के अन्दर नाजायज 05 ग्राम हेरोईन बरामद हुई अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, इस संबंध में थाना विन्ध्यांचल पर मु0अ0सं0-102/20 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया। 

*गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक श्री वेद प्रकाश राय थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर। 
2-उ0नि0 श्री रविकान्त मिश्रा प्रभारी चौकी धाम थाना विन्ध्यांचल मीरजापुर।
3-हे0 का0 विनोद कुमार राव थाना विन्ध्यांचल मीरजापुर।
4-का0 संतोष कुमार यादव थाना विन्ध्यांचल मीरजापुर।
5-का0 दीपनारायण थाना विन्ध्यांचल मीरजापुर।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय