अनुपूरक मांगें किसी व्यक्ति, जाति, क्षेत्र, मत और मज़हब पर केन्द्रित नहीं है, बल्कि इनका उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, नौजवान महिलाओं और समाज के हर तबके का उत्थान करना है: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 20 दिसम्बर, 2018 प्रदेश में सड़कों के सुदृढ़ीकरण/निर्माण कार्य के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश में युद्धस्तर पर स्टेट हाई-वे का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। किसानों से फसल खरीद के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार किसानों से सीधे गेहूं खरीद रही है। इसी प्रकार, वर्षाें से लम्बित गन्ना मूल्य का भुगतान करवाया गया है। अब तक लगभग 44,000 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान इस वर्ष सुनिश्चित किया गया है। धान क्रय के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया है और धान खरीद के उपरान्त उसका मूल्य उनके खातों में आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से भेजा जा रहा है। अब तक लगभग 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि किसानों के खातों में जा चुकी है। हाईब्रिड धान में रिकवरी के प्रतिशत को राज्य सरकार द्वारा 67 प्रतिशत से घटाकर 64 प्रतिशत कर दिया गया है। जिलाधिकारियों को लघु और सीमान्त किसानों से 100 कुन्तल से अधिक धान की खरीद की छूट दी गयी है। पूरे प्रदेश में 3,000 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जो अनवरत रूप से धान खरीद कर रहे हैं।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय