मान सिंह चैहान अपर पुलिस अधीक्षक एवं राम राज भारती निरीक्षक नागरिक पुलिस सेवानिवृत्त

उल्लेखनीय है कि श्री मान सिंह चैहान का जन्म 15.12.1958 को जनपद एटा मेें हुआ था। श्री चैहान वर्ष 1994 में प्रान्तीय पुलिस सेवा में आये हुए एवं वर्ष 2006 मेें अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए। श्री चैहान जनपद बिजनौर, अलीगढ, वाराणसी, गाजीपुर, बदायूं, कैस्को कानपुर, बुलन्दशहर, मेरठ सहित अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय, ई0ओ0डब्ल्यू तथा उप सेनानायक 15 वीं वाहिनी पी0ए0सी0 आगरा के पदों पर नियुक्त रहे। श्री चैहान का 24 वर्ष से अधिक का सेवाकाल सराहनीय रहा। स्वतंत्रता दिवस 2017 के अवसर पर आपको दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक अलंगृत किया गया तथा गणतन्त्र दिवस-2018 के अवसर पर श्री चैहान को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) प्रदान किया गया। वर्तमान में श्री चैहान विशेष सुरक्षा वाहिनी लखनऊ में नियुक्त रहते हुए इस मुख्यालय में मई 2018 से सम्बद्व
होकर अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध के कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। जहां से श्री चैहान सेवानिवृत्त हुये।

उल्लेखनीय है कि राम राज भारती का जन्म 05.12.1958 को जनपद फतेहपुर मेें हुआ था। श्री भारती वर्ष 1984 में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए एवं वर्ष 2013 में निरीक्षक ना0पु0 के पद पर प्रोन्नत हुए। श्री भारती जनपद रायबरेली, हरदोई, लखनऊ, सुलतानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी एवं कानपुर देहात में नियुक्त रहे हैं। इस मुख्यालय में सितम्बर, 2015 से नियुक्त एवं जनसम्पर्क शाखा में कार्यरत हैं, जहां से श्री भारती अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये। श्री भारती का 34 वर्ष से अधिक का सेवाकाल सराहनीय रहा है। श्री भारती को सराहनीय कार्यों हेतु उच्च अधिकारीगण द्वारा समय-समय पर नकद पुरस्कारों व प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया एवं स्वतन्त्रता दिवस-2018 के अवसर श्री भारती को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) से अलंकृत किया गया। श्री भारती एक अनुशासित, जिम्मेदार, मृदुभाषी एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहें हैं।
Comments