पुलिस कार्यवाही 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

दिनांक 29/30.12.2018 की रात्रि को थाना चकेरी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पेंवदी गाॅव रोड पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश को रोका गया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में पुरस्कार घोषित अपराधी मेहुल घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
    गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए।
    उल्लेखनीय है गिरफ्तार अभियुक्त जनपद का टाॅप-10 अपराधी है, जिसके विरूद्व जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं एवं थाना चकेरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 922/2017 धारा 379/411 भादंवि व मु0अ0सं0 1174/2018 धारा 420/380/411 भादंवि व 66/66सी/66डी आईटीएक्ट थाना चकेरी में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।  

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय