12 लाख रू0 मूल्य के कछुए व 01 चार पहिया वाहन बरामद
दिनांक 29.12.2018 की सायं थाना रोहनियाॅ पुलिस टीम द्वारा लठियाॅ चैराहे पर चेकिंग के दौरान वन्य जीव तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अभियुक्त भाग गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे कार की डिक्की से 10 बोरों में 695 जीवित कछुए बरामद हुए। बरामद कछुओं की कीमत लगभग 12 लाख रू0 है। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि बरामद कछुए जनपद जौनपुर से क्रय कर बंगाल बेचने जा रहा था। बरामद कछुओं की जीवन रक्षा हेतु उपक्षेत्रीय वन्य अधिकारी, वाराणसी के सुपुर्द किया गया।
Comments