उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने विभिन्न राज्यों के राज्यपालों तथा मुख्यमंत्रियों से भेंट कर उन्हें कुम्भ आगमन हेतु आमंत्रित किया
लखनऊ: 27 दिसम्बर, 2018 प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने विभिन्न राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें प्रयागराज कुम्भ-2019 में सम्मिलित होने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का निमंत्रण पत्र दिया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बंगलुरू में कर्नाटक के राज्यपाल श्री वाजूभाई वाला से भेंट कर उन्हें
मुख्यमंत्री जी की ओर से कुम्भ आगमन हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने बैंगलुरु में ही एक प्रेसवार्ता कर मीडिया को प्रयागराज कुम्भ-2019 की तैयारियों के सिलसिले में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नई दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री एच0डी0 कुमार स्वामी से भेंट कर प्रयागराज कुम्भ-2019 में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री जी की ओर से आमंत्रित किया।
कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने रांची में झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री जी की ओर से कुम्भ आगमन हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने रांची में प्रेस काॅन्फ्रेन्स कर मीडिया को कुम्भ की तैयारियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री जी की ओर से कुम्भ आगमन हेतु आमंत्रित किया।
ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा ने जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल श्री कल्याण सिंह से भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री जी की ओर से कुम्भ-2019 में आगमन में लिए आमंत्रित किया। उन्होंने जयपुर में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर मीडिया को कुम्भ की तैयारियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
इसी प्रकार, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने गोवा में प्रेस काॅन्फ्रेन्स कर मीडिया को कुम्भ की तैयारियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बिग्रेडियर (डाॅ0) बी0डी0 मिश्रा (सेवानिवृत्त) तथा मुख्यमंत्री श्री पेमा खाण्डू से भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से कुम्भ-2019 में आगमन हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने वहां प्रेस काॅन्फ्रेन्स कर मीडिया को कुम्भ की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
Comments