ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने त्रिपुरा के राज्यपाल से भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से प्रयागराज कुम्भ-2019 हेतु आमंत्रित किया

WhatsApp Image 2018-12-28 at 02.16.20 (2).jpegलखनऊ: 28 दिसम्बर, 2018 राज्य के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने राजभवन, अगरतला में त्रिपुरा के राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी से भेंट कर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से प्रयागराज कुम्भ-2019 हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने त्रिपुरा के राज्यपाल को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही, कुम्भ का ‘लोगो’ एवं काॅफी टेबल बुक सहित प्रचार साहित्य भी भेंट किया।
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने अगरतला में ही एक प्रेसवार्ता कर मीडिया को प्रयाग कुम्भ-2019 की तैयारियों व व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी। 
इसी प्रकार, राज्य के वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने चण्डीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य से भेंट कर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से प्रयागराज कुम्भ-2019 हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही, कुम्भ का ‘लोगो’ एवं प्रचार साहित्य भी भेंट किया।
वित्त मंत्री ने चण्डीगढ़ में ही एक प्रेसवार्ता कर मीडिया को प्रयाग कुम्भ-2019 की तैयारियों व व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय