मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 91 व्यक्तियों को 01 करोड़ 34 लाख 82 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की

लखनऊ: 27 दिसम्बर, 2018 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 91 व्यक्तियों को 01 करोड़ 34 लाख 82 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। 
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद वाराणसी की श्रीमती चनरा देवी, गोरखपुर के श्री असद तथा सीतापुर की श्रीमती कृष्णा देवी आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय