पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देश पर अवैध कन्ट्रीमेड/फैक्ट्रीमेड शस्त्रों के विरूद्व प्रदेशव्यापी अभियान

ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, समस्त परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, उ0प्र0 एवं  समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद उ0प्र0 को दिनांक 30/31.12.2018 को सम्पूर्ण प्रदेश में अवैध कन्ट्रीमेड/फैक्ट्रीमेड शस्त्रों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे।
    उक्त निर्देश में कहा गया था कि जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगणों द्वारा अवैध कन्ट्रीमेड/फैक्ट्रीमेड शस्त्रों  के विरूद्व विशेष अभियान चलाया जाये एवं समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक/परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा अभियान का प्रभावी अनुश्रवण किया जाय। 
    पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देश के अनुक्रम में सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ उक्त अभियान चलाया गया, जिसके सार्थक परिणाम प्राप्त हुए, जो निम्नवत है।
a)   सर्वाधिक कार्यवाही आगरा जोन की रही, जहां 294 कन्ट्रीमेड शस्त्र तथा 05 फैक्ट्रीमेड शस्त्रों सहित 300 कारतूस व अधबने तमंचे सहित 02 शस्त्र फैक्ट्री की बरामद की गयी तथा कुल 205 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
b)  द्वितीय स्थान मेरठ जोन का रहा, जहां अभियान के दौरान 191 कन्ट्रीमेड शस्त्र व 01 फैक्ट्रीमेड शस्त्र सहित 334 कारतूस व 02 शस्त्र फैक्ट्री बरामद की गयी। अभियान के दौरान 195 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
c)   लखनऊ जोन में अभियान के दौरान 91 कन्ट्रीमेड शस्त्र एवं 01 फैक्ट्रीमेड सहित 113 कारतूस व 02 शस्त्र बनाने की फैक्ट्री मय उपकरण बरामद की गयी। अभियान के दौरान 83 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
d)   प्रयागराज जोन में अभियान के दौरान 66 कन्ट्रीमेड शस्त्रों सहित 92 कारतूस एवं 01 शस्त्र फैक्ट्री व 04 देशी बम बरामद किये गये । अभियान के दौरान कुल 67 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

-2-
e)    बरेली जोन में अभियान के दौरान कुल 66 कन्ट्रीमेड शस्त्र सहित 100 कारतूस बरामद किये गये। अभियान के दौरान 92 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
f)    कानपुर जोन में अभियान के दौरान कुल 55 कन्ट्रीमेड शस्त्र व 04 फैक्ट्रीमेड शस्त्रों सहित 62 कारतूस बरामद किये गये। अभियान के दौरान 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
g)   गोरखपुर जोन में अभियान के दौरान कुल 49 कन्ट्रीमेड शस्त्र व 01 फैक्ट्रीमेड बरामद किया गया। अभियान के दौरान 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
i)    वाराणसी जोन में अभियान के दौरान कुल 26 कन्ट्रीमेड शस्त्र सहित 34 कारतूस बरामद किये गये। अभियान के दौरान 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
    इस प्रकार अभियान के दौरान उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई, जिसमें प्रदेश भर में अभियान के दौरान 818 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 838 कन्ट्रीमेड शस्त्र एवं 12 फैक्ट्रीमेड शस्त्र बरामद किये गये तथा 1035 कारतूस, 04 देशी बम, 07 शस्त्र फैक्ट्री सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय