25-25 हजार रू0 के पुरस्कार घोषित दो अपराधी गिरफ्तार

दिनांक 28.05.2020 को थाना धूमनगंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पोंगहट पुल के पास घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित दो अपराधियों 1-अली अहमद 2-मो0 अहमद को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्त अली अहमद के विरूद्व जनपद के विभिन्न थानों पर अपहरण, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के 09 अभियोग तथा अभियुक्त मो0 अहमद के विरूद्व अपहरण, लूट, हत्या व हत्या का प्रयास आदि के 04 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त थाना धूमनगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/19 धारा 147/ 148/149/323/504/506/342/364/392/120 बी व 07 सीएलए एक्ट में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25-25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-अली अहमद निवासी पोंगहट पुल थाना धूमनगंज प्रयागराज।
2-मो0 अहमद निवासी पोंगहट पुल थाना धूमनगंज प्रयागराज।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय