राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री..

राज्यपाल से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास सहित अन्य अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर किए गए मार्गदर्शन एवं सुझाव के लिए उनको धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने भविष्य में भी राज्यपाल से प्रदेश हित में मार्गदर्शन दिए जाने का अनुरोध किया और कहा कि आपका वार्षिक कार्यवृत्त हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से महात्मा गांधी की 150 जयन्ती समिति की बैठक 31 जुलाई, 2018 एवं ‘कुम्भ-2019’ के आयोजन समिति की बैठक 5 अगस्त, 2018 के एजेण्डे पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 28-29 जुलाई, 2018 तथा राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द के 10 अगस्त, 2018 को प्रस्तावित लखनऊ के कार्यक्रमों की तैयारियों की भी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल महात्मा गांधी जयन्ती समिति के अध्यक्ष है और मुख्यमंत्री कार्याध्यक्ष हैं।
राज्यपाल के प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के स्थान महाराष्ट्र के आटपाड़ी एवं मुंबई से बधाई देने आए अतिथियों और राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के अध्यक्ष श्री उत्तम पाचारणे की राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से भेंट कराई।
Comments