जनपद गौतमबुद्धनगर/थाना ईकोटेक: 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 1 करोड़ 25 लाख रू0 के मोबाइल फोन एवं अवैध शस्त्र बरामद..

दिनांक 25.07.2018 की सायं  थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर विनोट भाटी गोल चक्कर के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1250 मोबाईल फोन कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रू0 व 01 तमंचा 315 बोर व 03 जीवित कारतूस हुए।
    इसके सम्बन्ध में थाना ईकोटेक प्रथम पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरूद्व विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 14.07.2018 को केण्टर में विवो कम्पनी से मोबाइल फोन लोड कर गायब कर दिये गये थ, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 55/2018 धारा 406 भादंवि थाना ईकोटे प्रथम पंजीकृत किया गया था।  उक्त अभियोग में दिनांक 21.07.2018 को 02 अभियुक्तों 
को 146 मोबाईल फोन (कीमत करीब 16 लाख रू0) के साथ पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय