राज्यपाल से मिले उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्य..
लखनऊ: 19 जुलाई, 2018 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश गर्ग ने भेंट किया तथा बोर्ड द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘एक दृष्टि 2017-18’ भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री हेमन्त राव, विशेष सचिव डाॅ0 अशोक चन्द्र, बोर्ड के सदस्य श्री शिव शंकर सिंह, श्री शंकर सिंह एवं बोर्ड की सचिव श्रीमती रीना सिंह भी उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश गर्ग ने राज्यपाल को बोर्ड के कार्यों से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड का गठन, उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड अधिनियम 2011 के अन्तर्गत प्रदेश की नगरीय निकायों तथा राज्य सरकार को निकायों के आर्थिक संसाधन बढ़ाने हेतु परामर्श देने, नगरीय निकायों की सम्पत्तियों का डेटाबेस तैयार करने तथा सम्पत्ति कर विवादों को न्याय निर्णीत करने हेतु किया गया है। सम्प्रति बोर्ड में तीन सदस्य कार्यरत हैं।

Comments