जनपद फिरोजाबाद/थाना मक्खनपुर:15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद..

दिनांक 25.07.2018 को थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर जेवड़ा पुल के नीचे फाटक की तरफ एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग
करते हुए 02 अभियुक्तों 1. राहुल देव चैधरी, 2. दीपक वर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 03 जीवित कारतूस 315 बोर व 01खोखा कारतूस 315 बोर एवं 01 मोटरसाईकिल बरामद हुई।
    उल्लेखनीय है कि अभियुक्त राहुल देव पेशी के दौरान जनपद फरूखाबाद से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जिसके विरूद्व जनपद बरेली, कानपुरनगर, मथुरा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, आगरा एवं फरूखाबाद के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, हत्या

-5-
का प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी, आम्र्स एक्ट एवं गैगेस्टर आदि के 19 अभियोग पंजीकृत हैं। मु0अ0सं0 27/2018 धारा 223/24 भादंवि थाना जीआरपी फरूखाबाद में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।  

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय