जनपद गोरखपुर/थाना सिकरीगंज: पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार..

दिनांक 25.07.2018 को थाना सिकरीगंज पुलिस टीम द्वारा सिकरीगंज तरैना पुल के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार  को रोकने का प्रयास किया गया। मोटरसाईकिल सवार द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा अपने को बचाते हुए
आवश्यक बल प्रयोग कर रामा यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व विधिक कार्यवाही की जा रही है।
     गिरफ्तार अभियुक्त रामा यादव के कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 मोटरसाईकिल, 01 आधार कार्ड एवं लूट की पीली धातु की 01 अॅगूठी, 01 मंगल सूत्र व लूट का 32,100 रू0 बरामद हुए।
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व जनपद संतकबीरनगर एवं गोरखपुर के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, गैगेस्टर एक्ट आदि के 12 अभियोग पंजीकृत है, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय