
लखनऊ: 27 जुलाई, 2018 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 94 वर्षीय वयोवृद्ध सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण मिश्र के निधन पर राजेन्द्र नगर स्थित उनके आवास जाकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि लक्ष्मी नारायण मिश्र एक समर्पित कार्यकर्ता थे जो समाज के उत्थान के लिये आजीवन प्रयासरत रहे। लक्ष्मी नारायण मिश्र काफी दिनों से अस्वस्थ थे। उनका निधन 26 जुलाई 2018 को हुआ था। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दुःखी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि श्री लक्ष्मी नारायण मिश्र उत्तर प्रदेश सचिवालय से 1983 में अनुभाग अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। श्री मिश्र अपनी बाल्यावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक भाऊराव देवरस के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण मिश्र ने कुंडरी रकाबगंज, लखनऊ में संघ की प्रथम शाखा की शुरूआत की थी।
Comments