जनपद कन्नौज/थाना सौरिख: पुलिस कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद..

 दिनांक 19.07.2018 की सायं थाना सौरिख पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम दीनापुर के पार गंगा नहर पटरी पर बदमाशों की घेराबंदी की गयी। बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 02 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 06 जीवित व 02 खोखा कारतूस, लूटी गयी 02 सोने की अंगूठी व 01 मंगल सूत्र बरामद हुआ।
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व जनपद के विभिन्न थानों में लूट आदि के 08 अभियोग पंजीकृत हैं।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय