जनपद आगरा/थाना शमसाबाद: दो लुटेरे गिरफ्तार..

दिनांक 26/27.05.2018 की रात्रि थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर कैलारा रोड से दो लुटेरों धर्मेन्द्र व सोनू को गिरफ्तार किया गया । तीन बदमाश मौके से फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जीवित कारतूस व लूट के 2200 रूपये बरामद हुये। 
  उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद आगरा के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट, डकैती व आम्र्स ऐक्ट के आधा आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। बरामद नकदी थाना शमसाबाद के मु0अ0सं0 174/17 धारा 395 भादवि से सम्बन्धित है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-धर्मेन्द्र निवासी कुतुकपुर गोला थाना फतेहाबाद जनपद आगरा।
2-सोनू निवासी डल्लो की मढ़ैया थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर, राजस्थान।  
बरामदगी
1-01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस। 
2-लूट के 2200 रू0 नगद। 
जनपद हाथरस/थाना सिकन्दराऊ: एक मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख रू0 का नाजायज गांजा बरामद
    दिनांक 26/27.05.2018 की रात्रि थाना सिकन्दराऊ व क्राइंम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम टोली स्कूल के पास से मादक पदार्थ तस्कर राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अभियुक्त फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 75 किलो नाजायज गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रू0 है।
    पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि झारखण्ड व बिहार बार्डर से गांजा में लाकर एटा, अलीगढ़, गाजियाबाद व हाथरस में सप्लाई करते है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-राहुल यादव निवासी टोली थाना सिकन्दराऊ जनपद हाथरस।
बरामदगी
1-75 किलो नाजायज गांजा

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय