जनपद चंदौली/थाना मुगलसराय: 25000-25000 रू0 के 02 एवं 20000 रू0 के 02 पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

 दिनांक 28/29.05.2018 की रात्रि में थाना मुगलसराय क्षेत्रान्तर्गत रेलवे डाउन यार्ड के पास तालाब के किनारे से सूचना के आधार पर पुलिस कार्यवाही में 04  अपराधियों क्रमशः 1-रजत सिंह पटेल उर्फ अन्ना निवासी म0नं0 480 लाट-2 हनुमानपुर मुगलसराय जनपद चन्दौली, 2-रंजीव सिंह उर्फ गोलू सिंह राजा निवासी म0नं0 18 क तारनबारन जमनिया जनपद गाजीपुर, 3-किश्लय कान्त सिंह निवासी म0नं0 477 जमानिया रेलवे स्टेशन के पास बजरंग नगर कालोनी थाना जमानिया जनपद गाजीपुर, 4-अभिषेक पाण्डेय उर्फ बाबा निवासी रइमला थाना जमनियां जनपद गाजीपुर 5-सचिन यादव निवासी 829 बेचूपुर सुभाषनगर थाना मुगलसराय चंदौली, 6-राजबहादुर यादव उर्फ मोनू यादव निवासी सिकटिया परशुरामपुर थाना अलीनगर चंदौली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सपन डे की हत्या की घटना में प्रयुक्त  04 आटोमेटिक पिस्टल, 10 कारतूस व 02 खोखा कारतूस व 03 मोटर साइकिलें बरामद हुई।  गिरफ्तार किये गये अपराधियों में रजत सिंह पटेल व रंजीव सिंह पर 25000-25000 रू0  एवं  किश्लय कान्त सिंह व अभिषेक पाण्डेय पर 20000-20000 रू0 का पुरस्कार घोषित था। 
    उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.05.2018 को रेलवे डाउन यार्ड में तुआमैन इन्जीनियरिंग लिमिटेड के साइट टेक्निकल हेड सपन डे की दिन दहाड़े गोली मारकर हुई हत्या उक्त अभियुक्तगणों द्वारा की गयी थी। 
    गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व जनपद चन्दौली के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट आदि के 20 अभियोग पंजीकृत है। 
गिरफ्तार अभियुक्त  
1. रजत सिंह पटेल उर्फ अन्ना निवासी म0नं0 480 लाट-2 हनुमानपुर मुगलसराय जनपद चन्दौली
2-रंजीव सिंह उर्फ गोलू सिंह राजा निवासी म0नं0 18 क तारनबारन जमनिया जनपद गाजीपुर
3-किश्लय कान्त सिंह निवासी म0नं0 477 जमानिया रेलवे स्टेशन के पास बजरंग नगर   कालोनी थाना जमानिया जनपद गाजीपुर
4-अभिषेक पाण्डेय उर्फ बाबा निवासी रइमला थाना जमनियां जनपद गाजीपुर 
5-सचिन यादव निवासी 829 बेचूपुर सुभाषनगर थाना मुगलसराय चंदौली
6-राजबहादुर यादव उर्फ मोनू यादव निवासी सिकटिया परशुरामपुर थाना अलीनगर चंदौली।
बरामदगी
1.    04 आटोमेटिक पिस्टल
2.    10 कारतूस व 02 खोखा कारतूस 
3.    03 मोटर साइकिलें

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय