एसटीएफ: अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो (गाँजे) की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गाँजे सहित गिरफ्तार..

दिनांक-27-05-2018 को एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेष को अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थांे (गाँजे) की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार कर लगभग 1.6 करोड़ की गाँजा प्राप्त करने मंे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1.    मनोज सोनी पुत्र स्व0 हरिष्चन्द्र नि0 म0नं0 325 मोहल्ला बजरंग नगर थाना सविल लाइन, छतरपुर, मध्य प्रदेष।
2.    रामसिरोमनी कुषवाहा पुत्र राजाराम नि0 बेहटा तहसील गुन्नौर जनपद पटना, म0प्र0।

बरामदगीः-
1.    22 कुन्तल 83 कि0ग्रा0 गांजा (मूल्य लगभग रूपया 1.6 करोड़)
2.    ट्रक 10 टायरा नं0 सीजी-07-सीए-4481
3.    02 अदद मोबाईल फोन
4.    रूपये 4200/- नगद।

  विगत काफी दिनों से एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश को आन्ध्र प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, आसाम व छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से मादक पदार्थो की अन्तर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की सूचनाये प्राप्त हो रही थीं। इस सम्बन्ध में श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, उ0प्र0 द्वारा एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन मे श्री आलोक सिंह, पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में एस0टी0एफ0 मुख्यालय द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है, जिसके द्वारा उड़ीसा राज्य से मादक पदार्थाे की तस्करी कर मध्य प्रदेष व उत्तर प्रदेष के जनपदों में लाकर विक्रय किया जाता है। इस सूचना को विकसित करते हुए इस गिरोह के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन के प्रयास तेज किये गये। इसी क्रम में दिनाॅकः 26-05-2018 को विश्वसनीय स्रोत के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा से ट्रक 10 टायरा नं0 सीजी-07-सीए-4481 मादक पदार्थ गांजा की खेप लेकर नौबस्ता कानपुर की तरफ से होता हुआ जनपद महोबा जायेगा। इस सूचना को एन0सी0बी0 लखनऊ के अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसपर एस0टीएफ0 के उप निरीक्षक श्री करूणेष पाण्डेय एवं एन0सी0बी0 के असूचना अधिकारी श्री जे0पी0 सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर नौबस्ता फ्लाई ओवर, कानपुर के पास पहुॅचकर घेराबन्दी की गयी। समय लगभग प्रातः 06ः00 बजे प्राप्त सूचनानुसार नौबस्ता फ्लाईओवर के ऊपर उक्त ट्रक आता दिखायी दिया, जिसे टीम द्वारा रोका गया तथा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसमें सवार अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उपरोक्त बरामदगी हुई।
    पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि उक्त बरामद मादक पदार्थ (गांजा) मनोज सोनी का है, जो बजरंग नगर थाना सिविल लाईन, छतरपुर, मध्य प्रदेष में रहता है। वही इसका
सरगना है। उसने ही उड़ीसा से 3000 प्रति कि0ग्रा0 गांजा खरीद कर इसे ऊँचे दामों में (लगभग 7000 प्रति कि0ग्रा0 के हिसाब से) म0प्र0 के जनपद छतरपुर व उत्तर प्रदेष के जनपदों बान्दा, महोबा, हमीरपुर, आगरा, कानपुर व कुषीनगर में वहाँ फुटकर रूप से विक्रय करते।
       उक्त अभियुक्तों पर अग्रिम कार्यवाही एन0सी0बी0 के अधिकारियों द्वारा केस नं0-13/2018 पंजीकृत कर धारा 8/20 व 27ए/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट-1925 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही हंै। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय