जनपद आजमगढ़/थाना कप्तानगंज: पुलिस कार्यवाही में 25-25 हजार रू0 के पुरस्कार घोषित दो अपराधी गिरफ्तार..
दिनांक 26.05.2018 को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पासीपुर नहर पुलिस के पास बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो, बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे आरक्षी प्रमोद कुमार घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश रितेश सिंह घायल हो गया। उक्त घायल बदमाश व उसके साथी अनुराग को गिरफ्तार किया गया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित 02 खोखा कारतूस बरामद हुई। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व जनपद अम्बेडकर नगर व आजमगढ़ के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व आम्र्स एक्ट आदि के 10 अभियोग पंजीकृत है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित है।
इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना कप्तानगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-रितेश सिंह निवासी धरमपुर खेवार थाना अहरौली जनपद अम्बेडकरनगर।
2-अनुराग निवासी अमारी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
बरामदगी
1-01 पिस्टल 32 बोर, 02 खोखा कारतूस।
2-01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित 02 खोखा कारतूस।

Comments