पुलिस कार्यवाही में 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार..

संतकबीरनगर। दिनांक 29/30.05.2018 की रात्रि थाना धनघटा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम पजापतिपुर के समीप धोबी घाट के पास घेराबंदी कर अभियुक्त राजू पत्थरकट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित 01 खोखा कारतूस व चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई।
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व जनपद संतकबीरनगर के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी व आम्र्स एक्ट आदि के एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है, जिसकी गिरफ्तार हेतु जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित है।
    इस सम्बन्ध में  गिरफ्तार अभियुक्त राजू पत्थरकट निवासी ग्राम खाजों के विरूद्व थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा दिया गया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय