जनपद खीरी/थाना निघासनः25 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार..

दिनांक 19.05.2018 को सूचना के आधार पर ग्राम पठाननपुरवा साइफन से पुलिस कार्यवाही के दौरान अभियुक्त विपिन मौर्या पुत्र सन्तराम मौर्या निवासी गैरिया थाना निघासन जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुये।
    उल्लेखनीय है कि अभियुक्त विपिन मौर्या के विरूद्व जनपद खीरी के विभिन्न थानों में 11 आपराधिक अभियोग पंजीकतृ हैं एवं मु0अ0सं0 148/2018 धारा 379, 411 भादंवि व थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी व मु0अ0सं0 150/2018 धारा 379/411 भादंवि थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी व मु0अ0सं0 151/2018 धारा 379/411 भादंवि कोतवाली सदर जनपद खीरी में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
    इस सम्बन्ध में थाना निघासन पर मु0अ0सं0 221/2018 धारा 307 भादंवि व मु0अ0सं0 222/2018 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अभियुक्त विपिन मौर्या पुत्र सन्तराम मौर्या निवासी गैरिया थाना निघासन जनपद खीरी
बरामदगी
1.01 तमन्चा 315 बोर
2.01 जिन्दा कारतूस 315 बार

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय